फिल्मी सितारों के पिता रह चुके हैं ‘आर्मी ऑफिसर’, अक्षय कुमार से लेकर अनुष्का तक के नाम शामिल हैं.

जून में तीसरे रविवार को दुनिया भर में फादर्स डे 2021 के रूप में मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 20 जून को मनाया जा रहा है। यह दिन पिता के महत्व और उनके गौरव को दर्शाने के लिए मनाया जाता है। हमारे बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्होंने गर्व से अपने पिता का नाम गौरवान्वित किया है। इसके साथ ही बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जो इंडियन आर्मी बैकग्राउंड में पले-बढ़े हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड जगत के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पिता ‘आर्मी ऑफिसर’ रह चुके हैं।
1. अनुष्का शर्मा –
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि अनुष्का शर्मा एक आर्मी ऑफिसर की बेटी हैं। जी हां, अनुष्का के पिता अजयकुमार शर्मा आर्मी में कर्नल थे। जिसके चलते अनुष्का ने अलग-अलग जगहों से पढ़ाई भी की है।
2. अक्षय कुमार-
अक्षय कुमार का सेना से भी गहरा नाता है। दिल्ली में जन्में अक्षय कुमार के पिता हरिओम भाटिया एक आर्मी मैन थे। हालांकि बाद में उन्होंने नौकरी छोड़ दी। अमृतसर से दिल्ली आने के बाद उन्होंने यूनिसेफ में अकाउंटेंट के तौर पर काम करना शुरू किया। अक्षय के पिता सेना में थे, इसलिए उन्होंने अपना बचपन खेलों में बिताया।
3. ऐश्वर्या राय बच्चन –
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए बल्कि अपनी शानदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज राय भी आर्मी में थे।
4. प्रियंका चोपड़ा –
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं, वह एक आर्मी ऑफिसर की बेटी भी हैं। प्रियंका के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा आर्मी में डॉक्टर थे। हालांकि, प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा की 2013 में कैंसर से मौत हो गई थी।
5. सुष्मिता सेन –
मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। सुष्मिता के पिता शुबीर सेन वायु सेना में विंग कमांडर थे। सुष्मिता का बचपन देश के कई हिस्सों में बीता है।