फिल्मी थी प्रियंका चोपड़ा और निक की मुलाकात, बात हुई एक मैसेज से और फिर शुरू हुआ मामला कुछ इस तरह

admin
3 Min Read

प्रियंका चोपड़ा और निक ने साल 2018 में शादी करने का फैसला किया। 2 दिसंबर को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से शादी हुई। ये शादी काफी चर्चा में रही थी. बता दे कि इन दोनों की मुलाकात भी काफी फिल्मी रही।

गौरतलब है कि आपको जानकर हैरानी होगी कि पहली बार निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के बारे में अपने को-स्टार ग्राम्स रोजर्स को मैसेज किया था। निक ने लिखा- प्रियंका चोपड़ा बहुत खूबसूरत हैं। इसके बाद निक ने ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा को एक मैसेज भेजा। उन्होंने मैसेज में लिखा- हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड कह रहे हैं कि हम दोनों को मिल जाना चाहिए. यह मैसेज उन्होंने 8 सितंबर 2016 को प्रियंका को किया था। निक के इस मैसेज पर प्रियंका ने कहा था, आप मुझे टेक्स्ट क्यों नहीं करते, मेरी टीम ट्विटर पर किए गए मैसेज को पढ़ सकती है। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा और निक ने अपना नंबर एक्सचेंज किया। इसके बाद दोनों करीब 6 महीने तक टेक्स्ट मैसेज में बातें करते रहे।

हम आपको बता दे कि इसके बाद प्रियंका और निक की पहली मुलाकात 26 फरवरी 2017 को हुई। इस दौरान प्रियंका को देखकर निक कह रहे थे कि अब तक आप कहां थे। इसके बाद ये दोनों मई 2017 में मेट गाला में दोस्त के तौर पर रेड कार्पेट पर एक साथ आए. ये पहली बार था जब प्रियंका-निक ने पब्लिक अपीयरेंस दिया था. मेट गाला में मुलाकात के बाद प्रियंका ने निक को अपने अपार्टमेंट में इनवाइट किया और दोनों ने एक दूसरे से कुछ देर बात की.

इस मुलाकात के तीन दिन बाद निक ने अपनी मां को फोन किया और बताया कि प्रियंका वह लड़की है जिससे वह शादी करना चाहता है। इसके बाद दोनों प्रियंका का बर्थडे सेलिब्रेट करने ग्रीस गए जहां उन्होंने प्रियंका से अपने दिल की बात कह दी. निक ने घुटनों के बल प्रियंका को प्रपोज किया और कहा, ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी और मुझे दुनिया का सबसे खुश इंसान बनाओगी?’

प्रियंका और निक जोनास ने जुलाई 2018 में सगाई कर ली। प्रियंका चोपड़ा और निक ने 2 दिसंबर 2018 को शादी करने का फैसला किया। इस शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।
सभी तरह की खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े. https://www.facebook.com/jaatvirals/

Share This Article