2023 में बड़े त्योहारों पर रिलीज़ होने जा रही हैं ये 8 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर भी मनेगा फिल्मोत्सव

3 Min Read

साल 2022 का काफी समय अब निकल चुका है। वहीं कई फिल्में भी इस दौरान रिलीज़ हो चुकी हैं और अब आने वाले कुछ महीनों में कुछ और फिल्में भी रिलीज़ होने जा रही हैं। लेकिन अब दर्शकों को 2023 का इंतज़ार हो रहा है। 2023 में बड़े त्योहारों के समय पर ये 8 फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं जिनका दर्शकों को भी काफी इंतज़ार हो रहा है।

पठान
शाहरुख की फिल्म पठान इस समय खूब सुर्खियों में है। ये फिल्म भी अगले साल यानि 2023 में गणतन्त्र दिवस के मौके पर रिलीज़ होने जा रही है। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगी। दर्शकों को भी इस फिल्म का इंतज़ार है।

2023 में बड़े त्योहारों पर रिलीज़ होने जा रही हैं ये 8 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर भी मनेगा फिल्मोत्सव

आदिपुरुष
आदिपुरुष में प्रभास लीड रोल में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन ओम राऊत ने किया है। फिल्म काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म को मकरसंक्रांति के मौके पर 12 जनवरी 2023 में रिलीज़ होने वाली है।

2023 में बड़े त्योहारों पर रिलीज़ होने जा रही हैं ये 8 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर भी मनेगा फिल्मोत्सव

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
ये फिल्म करण जौहर बना रहे हैं जिसें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नज़र आने वाले हैं। ये फिल्म वैलेंटाइन डे के मौके पर 10 फरवरी 2023 को रिलीज़ होने वाली है।
बुल और बवाल
ये फिल्म भी अभी से खूब चर्चाओं में आ गई है फिल्म में शाहिद कपूर नज़र आएंगे। वहीं खास बात ये है कि फिल्म गुडफ्राइडे के मौके पर रिलीज़ होगी। इस फिल्म को 7 अप्रैल 2023 को रिलीज़ किया जाने वाला है।

टाइगर 3
सलमान खान की टाइगर 3 का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस फिल्म को भी ईद के मौके पर ही रिलीज़ किया जाने वाला है। फिल्म की रिलीज़िंग डेट 21 अप्रैल 2023 को फाइनल की गई है।

फाइटर
ये फिल्म भी खास होने वाली है जिसमें ऋतिक और दीपिका एक साथ नज़र आने वाले हैं। फिल्म को गांधी जयंती के आस पास यानि 28 सितंबर 2023 को रिलीज़ किया जाएगा।

डंकी और बड़े मियां छोटे मियां
ये दोनों फिल्में भी सुर्खियों में हैं। डंकी में शाहरुख लीड रोल में नज़र आने वाले हैं। फिल्म 22 दिसंबर 2023 में रिलीज़ होने वाली है।

एनिमल
इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल चल रही है। फिल्म में कई दिग्गज नज़र आने वाले हैं। फिल्म 11 अगस्त 2023 को आजादी दिवस के आस पास रिलीज़ की जाएगी।

2023 में बड़े त्योहारों पर रिलीज़ होने जा रही हैं ये 8 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर भी मनेगा फिल्मोत्सव

Share This Article