जरा हटके आज खूबसूरत औरत बनकर जिंदगी बिता रहे हैं ये बालीवुड सितारे, कभी होते थे हैंडसम मर्द

admin
3 Min Read

जहां पर लोग अपनी पहचान बनाकर सफलता की बुलंदियों को छूने की कोशिश करने में लग जाते हैं। इस रंगीन दुनियां में कई सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने मर्द की जिंदगी से ऊब जाने के बाद अपना जेंडर चेंज करवा कर अपनी किस्मत ही बदल डाली है। आज हम कुछ ऐसे ही सेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे है जो कभी मर्द हुआ करते थे, लेकिन जेंडर ट्रांसफॉर्मेंशन करा कर वो लड़की बन गए और बॉलीवुड में काफ़ी नाम और शोहरत भी कमा चुके है।
गौरव अरोड़ा
इस लिस्ट में गौरव अरोड़ा का भी नाम शामिल है। जब यह पैदा हुए थे तो यह लड़के थे परंतु बाद में उन्होंने अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया और उन्होंने अपना नाम गौरी अरोड़ा रख लिया। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान यह बात बताई थी कि एक लड़के के रूप में जन्म लेने के बावजूद भी वह अपने अंदर एक लड़की जैसा महसूस करते थे, जिसकी वजह से उन्होंने अपना लिंग परिवर्तन कराने का फैसला ले लिया। गौरी अरोड़ा एक लड़की बनने से पहले एक हैंडसम लड़का थीं।|

बॉबी डार्लिंग
बॉबी डार्लिंग को तो सभी लोग भली-भांति जानते ही होंगे। यह बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियों में से एक मानी जाती हैं। आपको बता दें कि शुरुआती वक्त में बॉबी डार्लिंग पंकज शर्मा के नाम से जाने जाते थे बाद में उन्होंने अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया, जिसके बाद वह एक अभिनेत्री के रूप में इंडस्ट्री में सामने आई हैं। टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी बॉबी डार्लिंग का जाना माना नाम है। उन्होंने दोनों ही इंडस्ट्री में अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है। आपको बता दें कि बॉबी डार्लिंग में ब्रेस्ट इम्प्लांट तक करवा रखा है जिसके बाद उन्होंने अपना नाम पाखी रखा था और बाद में इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर बॉबी डार्लिंग रख लिया।
अंजली लामा
अंजली लामा ने अपने जन्म स्थान काठमांडू से मॉडलिंग की शुरुआत की थी। अंजली के बचपन का नाम नवीन वाहिबा था परंतु उन्होंने अपना लिंग परिवर्तन करवा कर अपना नाम अंजली लामा रख लिया। नवीन ने यह बताया था कि वह अपनी पर्सनालिटी को लेकर काफी उदास रहते थे। इसी वजह से उन्होंने इस कदम को उठाने का फैसला किया था। उनके इस फैसले के चलते उनको अपने घरवालों के विरुद्ध जाना पड़ गया था।

निक्की चावला
इसी तरह निक्की चावला भी बचपन से ही लड़की ना होकर लड़के थे बाद में उन्होंने अपना लिंग परिवर्तन कराया था। बता दें कि निक्की चावला टीवी शो ‘इमोशनल अत्याचार’ के जरिए काफी चर्चित हुई थी। इन्होने अपने परिवार के खिलाफ जाकर अपना लिंग परिवर्तन कराया था। हालाँकि बाद में परिवार से रिश्ता तोडना पड़ा।

Share This Article