कभी एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे ये स्टार्स, अब बन गए पक्के दोस्त

admin
4 Min Read

Bollywood stars Who turned from enemies to friends: सलमान खान और शाहरुख खान से लेकर कई बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स है, जो पहले दुश्मन हुआ करते थे, लेकिन बाद में दोस्त बन गए।

दुश्मन से दोस्त बने ये स्टार्स
बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। कभी स्टार्स की लव स्टोरी सामने आ जाती है, तो कभी इन स्टार्स के ब्रेकअप को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है। लेकिन बॉलीवुड लाइफ की इस खास रिपोर्ट में हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने वाले है, जो दुश्मन से दोस्त बने है। इस लिस्ट में शाहरुख खान सलमान खान से लेकर करण जौहर काजोल तक का नाम शामिल है। इसके अलावा लिस्ट में कई और हैरान कर देने वाले नाम शामिल है। तो चलिए देखते है ये पूरी लिस्ट।

कभी एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे ये स्टार्स, अब बन गए पक्के दोस्त

अनिल कपूर-अनुपम खेर: अनिल कपूर और अनुपम खेर के बीच विवाद काफी लंबे समय तक चला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने कई दिनों तक एक दूसरे से बात तक नहीं की थी, लेकिन बाद में इन दोनों की दोस्ती हो गई थी।

कभी एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे ये स्टार्स, अब बन गए पक्के दोस्त

साजिद खान-सैफ अली खान: साजिद खान और सैफ अली खान के बीच ‘हमशकल्स’ फ्लॉप होने के बाद दरार आ गई थीं। खबरों के बीच इन दोनों के बीच का विवाद चार महीने तक चला था। लेकिन बाद में सब ठीक हो गया था।

कभी एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे ये स्टार्स, अब बन गए पक्के दोस्त

अमिताभ बच्चन-शाहरुख खान: अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने कभी खुलकर एक दूसरे के खिलाफ कुछ नहीं बोला, लेकिन माना जाता है इन दोनों के बीच विवाद काफी लंबा चला था। जिसे अमर सिंह ने सुलझाया था।

कभी एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे ये स्टार्स, अब बन गए पक्के दोस्त

अक्षय कुमार-फराह खान: अक्षय कुमार और फराह खान भी पहले एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे। फराह के पति शिरीष कुंदर ने अक्षय कुमार को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया था, जिसको लेकर विवाद हो गया था। लेकिन बाद में अक्षय कुमार और फराह खान का पैचअप हो गया।

कभी एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे ये स्टार्स, अब बन गए पक्के दोस्त

दीपिका पादुकोण-कटरीना कैफ: खबरों के मुताबिक दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ के बीच के विवाद की वजह रणबीर कपूर थे। जानकारी के लिए बता दें कि रणबीर कपूर इन दोनों एक्ट्रेस के एक्स रह चुके हैं। लेकिन बाद में दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ के बीच का विवाद खत्म हो गया और दोनों को कई बार साथ भी देखा गया।

कभी एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे ये स्टार्स, अब बन गए पक्के दोस्त

प्रियंका चोपड़ा-करीना कपूर: प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर की दुश्मनी भी काफी चर्चा में रही थी। लेकिन दोनों ने साथ में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में साथ आकर सबको हैरान कर दिया था।

कभी एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे ये स्टार्स, अब बन गए पक्के दोस्त

आमिर खान-शाहरुख खान: आमिर खान और शाहरुख खान के बीच का विवाद काफी चर्चा में रहा था। जिसको लेकर कई खबरें भी सामने आई थीं। लेकिन शाहरुख खान साल 2022 में आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए थे, जिसके बाद से इन दोनों की दोस्ती को लेकर बातें शुरू हो गई हैं।

कभी एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे ये स्टार्स, अब बन गए पक्के दोस्त

कटरीना कैफ-सलमान खान: खबरों के मुताबिक सलमान खान और कटरीना के रिश्ते ब्रेकअप के बाद से खराब हो गए थे। लेकिन अब इन दोनों के रिश्ते में सुधार आ गया है। अब कटरीना कैफ और सलमान खान एक साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में दिखाई देंगे।

कभी एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे ये स्टार्स, अब बन गए पक्के दोस्त

करण जौहर-काजोल: करण जौहर और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल लंबे समय से एक दूसरे के दोस्त रहे। खबरों के मुताबिक अजय देवगन और करण जौहर की फिल्म के क्लैश होने के बाद इन दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थीं। लेकिन कुछ समय के बाद सब ठीक हो गया था।

Share This Article