Uorfi Javed On GEA 2023 : पहले उर्फी को भेजा इवेंट का इनविटेशन, फिर किया आने से मना

admin
6 Min Read
Uorfi Javed On GEA 2023

Uorfi Javed On GEA 2023 पहले उर्फी को भेजा इवेंट का इनविटेशन, फिर किया आने से मना : अक्सर अपने अतंरगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों और विवादों में रहने वाली टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद ( Uorfi Javed ) हमेशा ही किसी न किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं।

ओटीटी पर आने वाले बिग बॉस ( Bigg Boss Fame Urfi Javed ) सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और अतरंगी आउटफिट्स में अपनी फोटो-वीडियो साझा करती रहती हैं, जिनको एक्ट्रेस खुद अपनी टीम के साथ मिलकर डिजाइन करती हैं। उर्फी की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है।

हालांकि, वो अपने ड्रेसिंग सेंस और कपड़ों को लेकर हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर बनी रहती हैं, लेकिन इससे एक्ट्रेस को कोई खास फर्क नहीं पड़ता। Uorfi Javed On GEA 2023 अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए भी जानी जाती हैं। हाल में उनके साथ कुछ ऐसा हो गया, जिसके बाद एक्ट्रेस का गुस्सा सातवें आसमान परह पहुंच गया है।

बड़ी बात ये है कि ये पूरा मामल बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित ( Madhuri Dixit Nene ) से जुड़ा है। दरअसल, हाल में एक्ट्रेस के पास एक इवेंट  Uorfi Javed On GEA 2023 का इनविटेश आया था, जिसके बाद उन्हें आखिरी टाइम पर उस इवेंट में आने से मना कर दिया गया।

Uorfi Javed On GEA 2023 : पहले उर्फी को भेजा इवेंट का इनविटेशन, फिर किया आने से मना

उर्फी ने पोस्ट कर अपना गुस्सा किया जाहिर

इसी को लेकर Uorfi Javed On GEA 2023 ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी एक पोस्ट किया और अपना गुस्सा जाहिर किया। अपनी पोस्ट में उर्फी ने खुलासा किया है कि उन्हें एक अवॉर्ड फंक्शन में बुलाने के बाद आने से मना कर दिया गया।

उर्फी ने इंस्टा स्टोरी Uorfi Javed On GEA 2023 पर इवेंट से माधुरी का एक वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा ‘इस इवेंट की मजेदार बात- वे मेरी टीम तक पहुंचे। मुझे इनवाइट किया। मैंने इनविटेशन एक्सेप्ट किया। सारे प्लान कैंसल किए। अपना आउटफिट अरेंज किया। आखिरी टाइम पर उन्होंने मेरी टीम से कहा कि अब मैं इनवाइटेड नहीं हूं’।

माधुरी की गेस्ट लिस्ट में नहीं था उर्फी का नाम

Uorfi Javed On GEA 2023 ने पोस्ट में आगे बताया कि ‘जब हमने वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि मैं माधुरी दीक्षित की गेस्ट लिस्ट में नहीं हूं ( कितना अजीब कारण है )। भाई, मैं मर नहीं रही कहीं जाने के लिए, लेकिन आखिरी समय पर इनवाइट करके किसी से न आने के लिए कहना।

थोड़ी हिम्मत जुटाओ या मुझसे उधार ले लो’। उर्फी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि 7 मई, रविवार को, मुंबई में ‘ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड्स 2023’ ( Global Excellence Awards 2023 ) अवॉर्ड फंक्शन का आयोजित किया गया था।

GEA 2023 की चीफ गेस्ट थी माधुरी दीक्षित

जहां बी-टाउन और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े सितारों ने शिरकत की और माधुरी दीक्षित ( GEA 2023 Madhuri Dixit Chief Guest ) इस इवेंट की चीफ गेस्ट थीं। Uorfi Javed On GEA 2023  ने इस अवॉर्ड फंक्शन को लेकर दावा किया है कि उन्हें भी इस अवॉर्ड फंक्शन के लिए इनविटेशन दिया गया था, जहां जाने के लिए उन्होंने अपने सभी प्लांस को कैंसिल कर दिया था, लेकिन फिर ऐन मोमेंट पर उन्हें अवॉर्ड फंक्शन में आने से मना कर दिया गया, क्योंकि उनका नाम माधुरी दीक्षित ( GEA 2023 Madhuri Dixit Guest List ) की गेस्ट लिस्ट में नहीं था।

दिल्ली से मुंबई पहुंची उर्फी

Uorfi Javed On GEA 2023  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव पर्सनालिटी हैं। इंस्टाग्राम पर वे अक्सर अपने फोटोशूट से जुड़ी फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी के साथ कई अलग अकाउंट्स पर उनके वीडियो सामने आते हैं। हाल में उर्फी ने अपना एक वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया था, जिसमें वे दिल्ली से मुंबई पहुंच चुकी हैं।

खबरों के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश की। इसमें से एक ने उनसे कहा कि ‘इस तरह के इवेंट अटेंड करने का मतलब है कि वे अमीर बन चुकी हैं, तो उन्होंने कहा कि वे पहले से ही अमीर थीं। बस उनके अकाउंट में पैसे नहीं थे। दिमाग से तो वे अमीर थीं’।

ये भी पढ़ें :

Share This Article