Watch Video: वेकेशन पर Maldives पहुंचे थे सुपरस्टार रजनीकांत, हुआ ऐसा ग्रैंड वेलकम, देखते रह गए लोग

admin
3 Min Read

Rajinikanth Maldives Vacation: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी अपकमिंग मूवी ‘जेलर’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी ये मूवी रिलीज के लिए ब तैयार है। रनीकांत की इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज नजर आ रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाएं कर रहे हैं। इसी बीच रजनीकंत का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रजनीकांत वेकेशन पर मालदीव पहुंचे हैं। वहां पर ‘थलाइवा’ का दमदार स्वागत किया गया है।

रजनीकांत के मालदीव पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मालदीव में सुपरस्टार रजनीकांत का जबरदस्त वेलकम किया गया था। उन्होंने वहां पर आराम से मी टाइम स्पेंड किया। अब वह अपनी आने वाली फिल्म के ऑडियो लॉन्च के लिए चेन्नई वापस आ गए हैं।

मालदीव में रजनीकांत का भव्य स्वागत
खबर है कि रजनीकांत मालदीव के एक आलीशान रिसॉर्ट में रुके थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मालदीव में उनका दमदार स्वागत किया गया था। रिसॉर्ट में रजनीकांत के भव्य स्वागत के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए थे।

मालदीव रिसॉर्ट का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि रजनीकांत जैसे ही बोट से रिसॉर्ट पहुंचे, उनके लिए ढोल बजाया गया, उनके रास्ते में गुलाब के फूल की पंखुड़ियां बिछाई गईं। ‘थलाइवा’ ने भी हाथ जोड़कर सबका आभार व्यक्त किया। रजनीकांत इस मौके पर काफी खुश नजर आ रहे थे।

श्रीलंकाई एयरलाइंस से लौटे चेन्नई
वहीं मालदीव से लौटते समय रजनीकांत ने श्रीलंकाई एयरलाइंस की फ्लाइट बुक की थी। एयरलाइंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर सुपरस्टार रजनीकांत की तस्वीरें पोस्ट की थीं और कैप्शन में लिखा था- सुपरस्टार ऑनबोर्ड! हम मालदीव से चेन्नई की यात्रा पर महान रजनीकांत का स्वागत करते हुए बेहद रोमांचित हैं। आपकी भविष्य की यात्राओं का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक भी हैं।

फिल्म ‘जेलर’ में नजर आएंगे रजनीकांत
आपको बता दें कि साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत जल्द ही फिल्म ‘जेलर’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ तमन्ना भाटिया, मोहनलाल, सुनी, जैकी श्रॉफ, राम्या कृष्णनन जैसे स्टार्स दिखआई देंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर नेलसन दीलिपकुमार हैं। रजनीकांत की इस मूवी को लेकर लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसका ‘कावा ला’ और ‘हुकुम’ गाना भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Share This Article