जब ऐश्वर्या राय और सलमान खान के ब्रेकअप पर सलीम खान इस वजह से हुए थे नाराज!

admin
4 Min Read

सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बेचलर हैं, हालांकि, सलमान खान की जिंदगी में कई लड़कियां आईं, जिसमें संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, सोमी अली खान, कटरीना कैफ समेत कई अभिनेत्रियों के नाम भी शामिल हैं। लेकिन सलमान खान का रिश्ता किसी के साथ भी शादी के बंधन तक नहीं पहुंच पाया। सलमान के परिवार के सदस्यों से भी कई बार एक्टर की शादी और उनके रिलेशनशिप से जुड़े सवाल पूछे जा चुके हैं, जिसे सभी लोग हंसी में टाल देते हैं।

सलमान खान (Salman Khan) की अपने पापा सलीम खान से अच्छी दोस्ती है। सलमान खान अपने पिता सलीम खान का रिश्ता काफी स्ट्रोंग है ।जिसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने कहा था, ‘जब मैं छोटा था, तब से लेकर अब तक मेरे और उनके बीच कुछ नहीं बदला है। हमने कई बुरे दिन देखे हैं। क्योंकि उन्हें अचानक इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया था। लगभग चार साल तक वह खाली रहे थे, लेकिन उन्होंने हमें कोई भी कमी महसूस नहीं होने दी थी। हालांकि, धीरे-धीरे उन्हें फिर से काम मिला। मैं उनके आस-पास रहना चाहता हूं, इसी वजह से तब मैंने भी काम करना शुरू कर दिया था। हम दोनों का दोस्ती वाला रिश्ता है।’

सलीम खान उनके पिता कम और मित्र ज्यादा हैं। सलीम खान एक बिंदास पिता हैं और उन्होंने अपने बच्चों को पूरी आजादी दे रखी है। यही वजह है कि सलमान खान का कोई भी रिलेशनशिप उनके परिवार व पिता से छुप नहीं पाया है। सलीम खान सिर्फ सलमान ही नहीं, बल्कि सभी बच्चों से बेहद फ्रैंक हैं। यही वजह है कि उनके घर में सभी ने अपनी मर्जी से शादी की, फिर चाहे अरबाज-सोहैल हों, या उनकी बेटियां अलविरा और अर्पिता।

सलीम खान से एक इंटरव्यू में उनके बेटे सलमान खान के रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया था, जिसका उन्होंने बेहद ही शानदार तरीके से जवाब दिया था। इस दौरान उन्होंने संगीता बिजलानी से लेकर ऐश्वर्या राय संग सलमान के रिश्ते पर अपनी बात कही थी। एक इंटरव्यू में जब सलीम खान से सलमान खान की पहले वाली गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी और सोमी अली के बारे में पूछा गया तो इस पर सलीम खान ने कहा था- अगर रिश्ता मजबूत नहीं हो तो दो लोगों का अलग होना लिखा होता है। सलमान और संगीता बिजलानी का रिश्ता टूट चुका है, हालांकि दोनों का रिश्ता 7 साल तक चला, लेकिन इसमें वो मजबूती नहीं थी। सोमी के साथ भी उनका रिश्ता कमजोर था, जो आगे नहीं टिक सका।

उनसे सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप के बारे में पूछा गया था। इस दौरान सलीम खान ने कहा था- अब उन दोनों को अकेला छोड़ देना चाहिए, क्योंकि वो बड़े हो गए हैं। अगर उनके रिश्ते में मजबूती है तो दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है जो कि उन्हें अलग कर सकती हो। इतना ही नहीं, ऐश्वर्या राय के साथ सलमान खान के वायलेंट बिहेवियर पर सलीम खान ने कहा था- ऐश्वर्या किसी मजबूरी में सलमान के साथ नहीं हैं। वो अगर उनके साथ घूम रही हैं, तो इसकी वजह ये है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। क्यों हम लोग हमेशा दोष एक ही इंसान को देते रहते हैं।

Share This Article