गाय के पेट में 35 दिन तक फंसी रही 20 ग्राम सोने की चेन, जब बाहर निकाल किया वजन तो मालिक-मालकिन के उड़े होश…..

5 Min Read

जैसा कि हम सभी लोग यह बात भली-भांति जानते हैं कि लोग अपनी अपनी पसंद के मुताबिक पशु-पक्षी पालते हैं। कुछ लोगों को पक्षी पालना पसंद होता है, तो कुछ लोग पालतू जानवर जैसे गाय भी पालना पसंद करते हैं।

भारत में गाय को मां का दर्जा दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि गाय की सेवा की जाए तो इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। खास तौर पर दिवाली के समय गाय को अच्छे से सजाकर गौ पूजा की जाती है।

लेकिन इसी बीच हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, कर्नाटक से एक ऐसी घटना निकल कर सामने आई है, जहां पर एक किसान के लिए ऐसा करना काफी महंगा पड़ गया।

किसान और उसकी पत्नी ने अपनी गाय और उसके बछड़े को फूलों से सजाया। इसके साथ ही गाय को किसान ने 20 ग्राम सोने की चेन पहनाई लेकिन किसान के लिए गाय को सोने की चेन पहनाना ही भारी पड़ गया। जब उसने ऐसा किया तो गाय इस सोने की चेन को निगल गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हम आपको जिस किसान के बारे में बता रहे हैं उसका नाम श्रीकांत हेगड़े हैं और उसकी पत्नी ने अपनी गाय और उसके बछड़े को गौ पूजा से पहले फूलों के आभूषण से सजाया था। ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी गाय को 20 ग्राम सोने की चेन भी पहना दी थी।

जब पूजा के अगले दिन कपल ने गाय से आभूषण उतारे और उसे एक जगह रखा तो उन्होंने सोने की चैन को फूलों की माला के साथ ही रख दिया था। जब गाय ने फूलों की माला खाई तो उसके साथ वह चेन को भी निगल गई। बस क्या था, इसके बाद तो हर तरफ पूरा हड़कंप ही मच गया।

जब गाय सोने की चेन निगल गई तो उसके बाद कपल काफी परेशान हो गया और उन्होंने करीब 35 दिन तक गाय के गोबर पर नजर रखी। वह लगातार गाय के गोबर को चेक करते रहते थे।

वह देखा करते थे कि कहीं गोबर के जरिए चेन बाहर ना आ जाए। इतना ही नहीं बल्कि कपल ने अपनी गाय को कहीं बाहर तक नहीं निकलने दिया था।

गाय की उम्र 4 साल की थी और वह 35 दिन तक घर के अंदर ही बंधी रही थी परंतु उसके गोबर से चेन नहीं निकली। इसके बाद श्रीकांत गाय को डॉक्टर के पास ले गए थे।

वहां पर मेटल डिटेक्टर से जांच की गई कि क्या वाकई में गाय ने चेन को निगल लिया है। जांच में जवाब हां में मिला परंतु अब यहां पर सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया था कि आखिर गाय के पेट से चेन निकाला कैसे जाए?

डॉक्टर्स के द्वारा स्कैन किया गया, जिसके माध्यम से यह पता लगाया गया कि आखिर गाय के पेट में वह सोने की चेन कहां पर फंसी हुई है। इसके बाद डॉक्टर की टीम ने गाय के पेट को फाड़कर चेन को बाहर निकाल लिया। जब चैन को बाहर निकाला गया तो उसके तुरंत बाद ही उसका वजन किया गया इसमें किसान और उसकी पत्नी के तो होश ही उड़ गए थे।

जी हां, जब गाय के पेट से निकली हुई सोने की चेन को निकाल कर वजन किया गया तो 20 ग्राम की चेन गाय के पेट में 35 दिन रहने के बाद सिर्फ 18 ग्राम ही रह गई थी। दरअसल हुआ ऐसा की चेन का एक छोटा सा हिस्सा गाय के पेट में ही रह गया था।

उसके बाद डॉक्टर्स ने गाय के पेट की अच्छी तरह से जांच भी की परंतु कोई भी रिजल्ट निकल कर सामने नहीं आया। फिलहाल, कपल 18 ग्राम सोने की चेन मिलने के बाद काफी खुश हैं लेकिन उनकी एक गलती की वजह से उनकी गाय को इतनी तकलीफ से गुजरना पड़ा, जिसका उनको बहुत ज्यादा अफसोस था।

Share This Article