दिल्ली, गुड़गाँव, नॉएडा, गाज़ियाबाद से बस के जैसे मिलेगा फ़्लाइट सेवा. जानिए नए रूट जहां से भरेंगे उड़ान

3 Min Read

देश में परिवहन सुविधाओं को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। जिन इलाकों में अब तक परिवहन सुविधाएं नहीं थी वहाँ भी परिवहन सुविधाओं को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। खबर आ रही है कि अब पर्वतीय राज्यों में भी परिवहन सुविधाओं को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। पर्वतीय इलाकों को मैदानी इलाकों से जोड़ने का काम चल रहा है।

दिल्ली, गुड़गाँव, नॉएडा, गाज़ियाबाद से बस के जैसे मिलेगा फ़्लाइट सेवा. जानिए नए रूट जहां से भरेंगे उड़ान

शुरू होगी फ्लाइट सेवा
वहीं अब कई जगहों से फ्लाइट सेवाओ को भी शुरू किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अब पिथौरागढ़ से देहारादून और एनसीआर के गाज़ियाबाद के लिए भी जल्द ही फ्लाइट सेवाएं शुरू होने वाली हैं। इसके अलावा कई और जगहों के लिए भी फ्लाइट सेवाओं को शुरू किया जाने वाला है जिससे यात्रियों को सफर करने में आसानी हो जाएगी। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

हेमकुंड साहिब के लिए भी मिलेगी हेली सेवाएं
पर्वतीय इलाकों को परिवहन सुविधाओं से जोड़ना सरकार का लक्ष्य है ताकि लोगों को इन जगहों पर आने जाने में किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। वहीं अब कई जगहों पर फ्लाइट सेवाओं को शुरू किया जाने वाला है। बताया जा रहा है कि हेमकुंड साहिब और मुनस्यारी के लिए भी जल्द ही हेली सेवाएं शुरू होने वाली हैं जिससे लोगों के लिए यहाँ जाना काफी आसान हो जाएगा। फिलहाल एक मार्ग पर हवाई सेवा और चार मार्गों पर हेली सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

पिथौरागढ़ के लिए शुरू होगी हवाई सेवा
वही अब पिथौरागढ़ के लिए भी जल्द ही हवाई सेवाओं को भी यहाँ से शुरू किया जा सकता है। उत्तराखंड में क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत हवाई सेवाओं के तीन और हेली सेवाओं के आठ मार्गों को मंजूरी भी दी जा चुकी है। इन रूटों में हिंडन – देहारादून – पिथौरागढ़ और पंतनगर से पिथौरागढ़ का रूट भी शामिल किया गया है। फिलहाल देहारादून पंतनगर मार्ग पर फ्लाइट्स का संचालन किया जा रहा है।

दिल्ली के लिए भी मिलेगी विमान सुविधा
पंतनगर से दिल्ली के लिए भी हवाई सेवाओं को शुरू किया जा चुका है। वही कुमाऊँ से यात्रा करने वाले भी इन विमान सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इन परिवहन सेवाओं के शुरू होने के बाद यहाँ यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई गई। वहीं यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिल पा रही है। इसके अलावा भी उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है।

Share This Article