M.S.Dhoni Shared His Heartache:एम.एस.धोनी ने चार साल बाद शेयर किया अपने दिल का दर्द, कहा ‘मैं उसी दिन रिटायर हो गया…’

admin
5 Min Read

M.S.Dhoni Shared His Feelings:

मैनचेस्टर में उस शाम को जब M.S.Dhoni मार्टिन गुप्टिल द्वारा रन आउट होकर पवेलियन लौटे तो बहुतों ने नहीं सोचा होगा कि यह भारत के लिए उनका आखिरी गेम था।

अब धोनी ने खुलासा किया कि उस पल उन्हें यह पता चल गया था कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका समय समाप्त हो गया है। चार साल बाद धोनी ने इसका खुलासा किया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में धोनी के रन आउट होने के बाद भारत 18 रन से मैच हार गया था। एमएस धोनी (M.S.Dhoni) का दुखी होकर पवेलियन लौटना आज भी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे भावुक पलों में से एक है।

वह भावुक कर देने वाले पल को बीते हुए चार साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। अब धोनी ने उस पल को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

मैनचेस्टर में उस शाम को जब M.S.Dhoni मार्टिन गुप्टिल द्वारा रन आउट होकर पवेलियन लौटे, तो बहुतों ने नहीं सोचा होगा कि यह भारत के लिए उनका आखिरी गेम था।

अब धोनी ने खुलासा किया कि उस पल उन्हें यह पता चल गया था कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका समय समाप्त हो गया है।

हाल ही में बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में ‘कैप्टन कूल‘ ने कहा, “किसी करीबी खेल में भावनाओं को नियंत्रित करना मुश्किल होता है, खासकर जब आप हार गए हों।

अंदर से, मैं अपनी योजना बना चुका हूं। मेरे लिए, वह आखिरी दिन था जब मैंने भारत के लिए क्रिकेट खेला था। हालांकि, मैंने एक साल बाद अपने रिटायर्डमेंट की घोषणा की। लेकिन सच तो यह कि, उसी दिन ही मैं रिटायर्ड हुआ था।”

ट्रेनर का सामान कर देते थे वापस

धोनी ने आगे कहा, “वो हमें वे मशीनें (फिटनेस की निगरानी के लिए) देते थे। मैं ट्रेनर के पास जाता था तो मैं उसे वापस दे देता था, लेकिन वह कहता था, नहीं, नहीं, तुम इसे रखो।

अब, मैं उसे कैसे बताऊं कि अब इसकी जरूरत नहीं है और मुझे इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, उस वक्त मैंने संन्यास की घोषणा नहीं की।”

M.S.Dhoni ने 2020 में लिया था संन्यास

बता दें कि भारत के सबसे सफल कप्तान M.S.Dhoni ने अगस्त 2020 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर से संन्यास ले लिया था। हालांकि, आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं।

साल 2023 में धोनी को खेलते हुए देखने के लिए दर्शकों की बड़ी संख्या में देश भर के स्टेडियमों में उमड़ी थी। घुटने की चोट के बावजूद धोनी ने आईपीएल खेला और चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार खिताबी जीत दिलाई।

धोनी ने हाल ही में एक इवेंट में इसका खुलासा किया कि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ उस मैच के बाद अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग कर ली थी, हालांकि इसके बारे में उन्होंने किसी को नहीं बताया था।

धोनी वर्ल्ड कप 2019 के बाद लगातार रेस्ट पर चल रहे थे फिर अचानक उन्होंने 15 अगस्त 2020 को सोशल मीडिाय पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया।

वीडियो में धोनी कहते दिख रहे हैं ‘इमोशन पर कंट्रोल करना मुश्किल होता है, जब आप एक नजदीकी मैच हारे हो तो…अंदर से मेरी प्लानिंग पूरी हो जाती है….मेरे लिए वो भारत के लिए खेलने का आखिरी दिन था।

मैंने रिटायरमेंट एक साल बाद ली, लेकिन सच यही है कि मैं उसी दिन रिटायर हो गया था।’

ये भी पढ़ें :

Karan Veer Mehra’s Second Marriage Was Also Broke:’बातें कुछ अनकही सी’ एक्टर की 2 साल में दूसरी शादी भी टूटी, दूसरी पत्नी से भी हुआ तलाक

Pearl V Puri In Pain To Take His Life:पर्ल वी पूरी करने वाले थे जेल में आत्महत्या उनके पिता की हो गई थी मौत और मां को था कैंसर, बोले ‘दर्द मैं जान लेने वाला था’

TAGGED:
Share This Article