हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के साथ स्टेज पर मनचलों ने की ऐसी गंदी हरकत

admin
3 Min Read

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनके गाने और डांस से उन्हें लोग आज पहचानते हैं। सपना चौधरी बिग बॉस में भी आ चुके हैं और बिग बॉस के बाद से ही उनका स्टारडम और भी ज्यादा बढ़ गया है। सपना चौधरी का अगर प्रोग्राम है, वहां पर भीड़ ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है।

सपना चौधरी के प्रोग्राम में उनके चाहने वालों की भरमार होती है। सपना चौधरी को यह कामयाबी इतनी आसानी से नहीं मिली है। इसे पाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है और बहुत सारी दिक्कतें भी सही हैं। जब वह लाइव शो करती हैं तो भीड़ बहुत होती है। लेकिन कभी-कभी यही भीड़ उन्हीं के लिए मुसीबत बन जाती है।

शो के बीच में युवक ने की थी सपना से छेड़खानी

सपना कई बार लाइव शो में अभद्र व्यवहार की शिकार हो चुकी हैं। लाइव शो में आए मनचलों का सामना करना पड़ जाता है। पिछले दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक जबरदस्ती सपना के पास पहुंचाता है और बदतमीजी करने लगता है।

लड़के ने की ऐसी हरकत

वीडियो में आप देखेंगे कि सपना लाल रंग के सूट में हरियाणवी सॉन्ग ‘तेरे मुंह पर सूट करेगा बैरण ढाटा मारना’ पर परफॉर्मेंस कर रही है। इसी दौरान एक लड़का सपना के एकदम करीब आ जाता है और उनके सिर पर नोट रखकर उनके पास गलत तरीके से पास जाने की कोशिश करता है। तब तक सपना सतर्क हो जाती हैं और लड़के को घूर कर देखती है।

गांव के बुजुर्ग यह सब देखकर हंसते रहते है

जिस जगह पर यह चल रहा है वीडियो में आप देखेंगे कि कई लड़के इस तरह की हरकत कर रहे है। लड़का बतमीजी करता है और वहां बैठे बुज़ुर्ग हंस रहे हैं और मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं। जिस पर सपना भड़क भी जाती हैं।

बदतमीजी करते थे लोग

सपना के स्टेज परफॉर्मेंस के संग में बहुत सारी ऐसी घटनाएं हुई हैं। जो उनके पुराने दिनों की कड़वी सच्चाई है। लोग अपने परिवार के किसी भी सदस्य के साथ ऐसा होते नहीं देख सकते हैं लेकिन जब सपना करती थी तो लोग बड़ी ही खुश मन से इस बदतमीज लड़कों की बदतमीजी को देखते थे और वीडियो भी बनाते थे।

मनचलें लड़कों के चलते कई बार सपना परफॉर्मेंस भी रोक दिया करती थी लेकिन आज सपना इस मुकाम पर पहुंच गई है कि उन्हें एक व्यक्ति भी छू नहीं सकता है।

https://youtu.be/DIguYV2ziQc

Share This Article