Sana Raees Khan In Bigg Boss 17:क्रिमिनल वकील सना रईस खान सलमान खान के शो का हिसा, आर्यन खान ड्रग केस में शामिल हैं

admin
6 Min Read

Salman Khan Show Bigg Boss 17 Contestant Sana Raees Khan :

सलमान खान का विवादित शो Bigg Boss 17 के साथ एक बार फिर टीवी पर दस्तक दे चुका है। शो में 17 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। इनमें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बाहर से भी कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया है। सना रईस खान ऐसी ही एक कंटेस्टेंट हैं।

सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शुरू हो गया है। शो की थीम दिल, दिमाग और दम है। इसके साथ ही कंटेस्टेंट्स भी ऐसे चुनकर लाए गए हैं, जो थीम पर परफेक्ट बैठते हैं।

सलमान खान ने 15 अक्टूबर को Bigg Boss 17 का ग्रैंड प्रीमियर होस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने Bigg Boss 17 के 17 कंटेस्टेंट्स के नामों से भी पर्दा उठाया। शो में इस बार फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ जर्नलिस्ट, वकील और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल हुए हैं।

कौन हैं Sana Raees Khan ?

Bigg Boss 17 का हिस्सा सना रईस खान (Sana Raees Khan) भी बनी हैं, जो एक हाई प्रोफाइल लॉयर है। बिग बॉस जैसे शो में सना की एंट्री पर दर्शक थोड़ा हैरान थे, क्योंकि उनसे जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी से ज्यादा रूबरू नहीं थे। हालांकि, बिग बॉस का हिस्सा बनते ही उनसे जुड़ी जानकारी सामने आ गई है।

आर्यन खान ड्रग केस से क्या है कनेक्शन ?

सना रईस खान, मुंबई की एक क्रिमिनल लॉयर हैं, जो बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ती हैं। सना का सबसे बड़ा लिंक शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग केस है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में सना रईस खान, अविन साहू की वकील थीं।

क्या सना ने जीता केस ?

आर्यन खान को साल 2021 में मुंबई के एक क्रूज से 6 लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

इनमें अविन साहू भी शामिल थे, जिन्हें इस केस में सबसे पहले बेल मिली थी। कोर्ट में सना ने दावा किया था कि जब अविन साहू और आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था, तब उनके पास कोई ड्रग्स नहीं था।

सना अपने इस दावे के साथ अविन साहू को बेल दिलाने में कामयाब हुई थीं और बाद में ये प्वाइंट आर्यन खान के वकील

Bigg Boss 17 की कंटेस्टेंट्स लिस्ट

सना रईस खान अब बिग बॉस के घर में पहुंच चुकी हैं। अब देखना होगी कि वो घर में किसके साथ कितना इंसाफ करती है।

Bigg Boss 17 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट और ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, सोनिया बंसल, अनुराग दोभाल (यूके07 राइडर), जिगना वोरा, फिरोज खान,सनी आर्या (तहलका प्रैंक), रिंकी धवन, अरुण श्रीकांत मशेट्टी (अचानक भयानक) और नाविद सोले शामिल हैं।

पेशे से वकील हैं सना

सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो के नए सीजन में एक बार फिर से कई अतरंगी कंटेस्टेंट आए हैं। इनमें सेलेब्स, टीवी सितारे, पूर्व पत्रकार और एक असामान्य नाम है – सना रईस खान।

सना रईस खान पेशे से एक क्रिमिनल वकील हैं। आप जरूर सोच रहे होंगे कि एक वकील बिग बॉस के घर में क्या कर रही हैं तो इसके पीछे एक कारण है।

सना का बॉलीवुड से तो नहीं लेकिन बॉलीवुड के चर्चित ड्रग केस से नाता है। ड्रग केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद सना रईस खान चर्चा में आई थीं।

सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं Sana Raees Khan

सना रईस खान मुंबई की क्रिमिनल वकील हैं, जो बॉम्बे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के कई मामलों पर बहस करती हैं। इंस्टाग्राम पर भी सना के ठीक-ठाक फॉलोअर्स हैं, जो यकीनन बिग बॉस में  नजर आने के बाद तेजी से बढ़ेंगे।

अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी सना अपने केस से जुड़ी न्यूज क्लिप्स और आर्टिकल्स शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही वो अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं।

आर्यन खान के पक्ष में दी थी दलील

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 2021 में मुंबई में एक क्रूज से छह अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सना रईस खान ने मामले में सह-अभियुक्तों में से एक एविन साहू का प्रतिनिधित्व किया था।

एविन इस मामले में जमानत पाने वाले पहले आरोपी थे। सना ने कोर्ट में आर्यन के पक्ष में भी दलील पेश की थी। अदालत में सना ने तर्क दिया था कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद हुई जांच में एविन और आर्यन के शरीर में ड्रग्स नहीं पाया गया था।

यही अहम बिंगु उनके मुवक्किल जमानत दिलाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ और बाद में आर्यन के बचाव में भी इसका इस्तेमाल किया गया।

ये भी पढ़ें :

Karishma Kapoor’s New Passion:जुबैदा से करिश्मा कपूर को सीखने का नया पैशन मिला, बायोपिक को कूल समझ ने वालो को दिया जवाब

Rakhi Sawant Wore A Sack:बोरा पहन लिया तो किसी ने पहचाना भी नहीं, उर्फी जावेद की राह पर चल रही है ये एक्ट्रेस

Share This Article