रोमांस के लिए मालिक को छोड़कर भागा कछुआ, तेज रफ्तार ट्रेन ने मारी टक्कर, फिर हुआ ‘चमत्का

3 Min Read

पृथ्वी पर सबसे लंबा जीवन जीने वाला जानवर कछुआ है, जिसकी औसत उम्र 150-200 साल होती है। कुदरत ने इनको कई खूबियां दी हैं, जिस वजह से दूसरे जानवर इनका शिकार नहीं कर पाते और ये अन्य मुसीबतों से भी बचे रहते हैं। अब अमेरिका से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक कछुए की तेज रफ्तार ट्रेन से टक्कर हो गई। इसके बाद जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं था।

घर से आधा मील दूर था MailOnline की रिपोर्ट के मुताबिक एक अफ्रीकी कछुआ रेलवे ट्रैक पर जा रहा था। वो स्वॉलो एक्वेटिक्स में अपने घर से करीब आधा मील दूर था। तभी एक ट्रेन आई और उसको जोर से टक्कर मारी। घटना के वक्त ट्रेन की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसके बाद रेलवे कर्मचारी उस जगह पर पहुंचे और कछुए को देखा।

रोमांस के लिए मालिक को छोड़कर भागा कछुआ, तेज रफ्तार ट्रेन ने मारी टक्कर, फिर हुआ 'चमत्का

कई ट्रेनें हुईं लेट वैसे ये किसी चमत्कार से कम नहीं था कि कछुआ इतनी जबरदस्त भिड़ंत के बाद भी ठीक था। उसको सिर्फ मामूली चोट लगी थी। घटना के बाद ग्रेटर एंग्लिया ट्रेनों को अलर्ट कर दिया गया और यात्रियों को इसके बारे में बताया गया। इस घटना से कुछ ट्रेनें भी लेट हुईं। इसके बाद उसके मालिक की तलाश हुई। जिसने मिलते ही एक दिलचस्प खुलासा किया।

रोमांस के लिए मालिक को छोड़कर भागा कछुआ, तेज रफ्तार ट्रेन ने मारी टक्कर, फिर हुआ 'चमत्का

इस वजह से घर छोड़ा मालिक ने बताया कि कछुए का नाम क्लाइड है, जिसको उसने काफी वक्त से पाल रखा है। वो घर से चुपचाप भाग गया था, जबकि आमतौर पर ऐसा होता नहीं है। उन्होंने कहा कि क्लाइड काफी बड़ा हो गया है, ऐसे में उनको लगता है कि वो अपने लिए पार्टनर को खोज रहा। उसे अब सेक्स और रोमांस चाहिए, इस वजह से वो घर से भागा।

नहीं उठा पा रहे थे कर्मचारी वहीं वर्जिनिया रेलवे ने इस घटना के लिए यात्रियों से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि कछुआ पटरी पर था। शुरू में कुछ कर्मचारी वहां पहुंचे और उसे हटाने की कोशिश की, लेकिन वो इतना भारी था कि हिल ही नहीं रहा था। बाद में अन्य लोगों की मदद लेनी पड़ी, तब जाकर वो ट्रैक से हटा।

Share This Article