मुकेश अंबानी के घर में है खास कमरा, जो देता है यूरोप के बर्फीले पहाड़ी इलाकों का आभास, देखें तस्वीरें

रिलायंस के अध्यक्ष मुकेश अंबानी सिर्फ भारत और एशिया ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। मुकेश अंबानी भारत के साथ-साथ एशिया के सबसे अमीर आदमी हैं। अंबानी की दौलत तो सभी जानते हैं। रिलायंस के अध्यक्ष मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के मैसूर में रहते हैं।
मुंबई में मुकेश अंबानी ने बेहद खूबसूरत, आलीशान और बेहद महंगा घर बनाया है। अंबानी के घर का नाम एंटीलिया है, जिसे देखकर किसी को भी गर्दन में दर्द हो सकता है, मतलब इतना ऊंचा है। अंबानी के घर में 6 मंजिल हैं और सभी सुख-सुविधाएं हैं। इसकी खास बात यह है कि इसका एक कमरा बेहद बर्फीला है। अंबानी ने अपने घर में एक कमरा बनाया है, जो बेहद खास है। आज हम आपको मुकेश अंबानी के इस घर के बर्फीले कमरे और अन्य खूबियों से रूबरू कराएंगे।
बर्फीले इस कमरे को स्नो रूम कहा जाता है। एंटीलिया के इस बर्फीले कमरे की खासियत जानकर आप दंग रह जाएंगे। यह कमरा आपको कुछ ही समय में यूरोप के पहाड़ी क्षेत्र जैसा महसूस करा सकता है। बता दें कि इस स्नो रूम को बर्फीले पहाड़ की तरह तैयार किया गया है।
यह कमरा पूरी तरह से सील है। कई बार तापमान माइनस में भी चला जाता है। इस प्रकार के कमरे के अंदर एक कूलिंग प्लांट, पंप, ट्रिमिंग, ट्रिपल प्रोटेक्शन, पंखा, बर्फ बनाने का उपकरण और मैनुअल मशीनरी सिस्टम होता है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक अंबानी का घर कृत्रिम बर्फ बनाने में सक्षम है।
दुनिया के सबसे महंगे घर में शामिल